पटना Live डेस्क। बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी के साथ यौन शोषण मामले के आरोपी निखिल प्रियदर्शी का रुपसपुर थाना में केस दर्ज करना थानाध्यक्ष विनोद कुमार को मंहगा पड़ा। एसएसपी मनु महाराज ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। बेउर जेल मे बंद निखिल प्रियदर्शी ने हेलियेस ग्रुप के मालिक संजय कुमार सिंह और मित्र मानस के खिलाफ करीब 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
निखिल ने जेल से ही रुपसपुर थाना में केस दर्ज करवा दिया लेकिन थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को नहीं दी। सनद रहे कि थानेदार पर यह भी गंभीर आरोप है कि निखिल प्रियदर्शी जिस वक्त फरार चल रहा था उस वक्त थानाध्यक्ष बराबार मोबाइल फोन पर निखिल प्रियदर्शी के संपर्क में था।
Comments are closed.