बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking – पटना में QRT-वन के दो पुलिस जवानों को स्कोर्पियो ने रौंदा,एक की दर्दनाक मौत दूसरा अस्पताल में इलाजरत

228

पटना Live डेस्क।राजधानी पटना में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस कहर के शिकार हुए है क्विक रिस्पॉस टीम वन के 2 जांबाज सिपाही मिली जानकारी के अनुसार अपनी ड्यूटी पर जा रहे क्यूआरटी वन के निरंजन कुमार और प्रेम कुमार एक ही बाइक पर सवार थे। दोनो अनीसाबाद चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले पहुचे ही थे कि पीछे से आ रही एक बेलगाम रफ्तार वाली स्कोर्पियो गाड़ी ने पीछे से इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निरंजन और प्रेम बाइक से सड़क पर गिर पड़े सड़क पर गिरे दोनो जवानों को स्कोर्पियो ने भागने के दौरान रौंद दिया।
इस भीषण हादसे में जहां आरक्षी निरंजन कुमार की मौत हो गई है। वही प्रेम कुमार बुरी तरह घायल हो गए है। मृतक निरंजन कुमार मूल रूप से सहरसा के रहने वाले थे। वही इस भयानक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी और पारस अस्पताल में भर्ती प्रेम कुमार नालन्दा के मूल निवासी है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस महकमे में खलबली मच गई और वरीय अधिकारी समेत तमाम पुलिसकर्मी अस्पताल पहुचने लगे है।

Comments are closed.