बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा के धनबाद में जन्मे राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.संबित पात्रा प्रबल उम्मीदवार

212

पटना Live डेस्क। राजसभा चुनाव खातिर अधिसूचना जारी हो गई है। सियासी दलों और राज्सभा सांसद बनने की ख्वाहिश मंदो के बीच सियासी चौसर पर अपनी गोटी लाल करने का अभियान और मंथन उरूज पर आ गया है। वही बात अगर बीजेपी शासित पड़ोसी राज्य झारखण्ड की करे तो राज्यसभा की दो खाली हो रही सीटों को लेकर सियासी दलों में सुगबुगाहट में जबरदस्त तुर्शी और तेजी आ गई है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सम्बित पात्रा को राज्यसभा के लिए झारखंड से उम्मीदवार घोषित किए जाने की खबर आ रही है। एक दो और नामों पर भी चर्चा हो रही है। जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षो से राज्यसभा चुनावों से बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन की तरफ से कई बाहरी उम्मीदवारों को झारखंड से राज्यसभा में भेजा गया। लेकिन अब इसके खिलाफ भी आवाजें उठने लगी हैं। इस लिहाज से भी संबित पात्रा की उम्मीदवारी बिल्कुल मुफीद और फिट बैठती है। वैसे तो संबित पात्रा का परिवार मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। लेकिन सम्बित का जन्म झारखंड के कॉल कैपिटल धनबाद में हुआ था। धनबाद सम्बित की जन्मभूमि है। इसके अलावा संबित पात्रा की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के चिन्मय विद्यालय में हुई थी।
यानी झारखंड उनकी जन्मभूमि है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड की
दो सीटों के लिए 23 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक रिजल्ट भी आ जायेगा।
वही बकौल अधिसूचना के राज्ससभा चुनाव  लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 मार्च है। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 13 मार्च को होगी। 15 मार्च तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख मुकर्रर की गई है।

 

 

 

 

Comments are closed.