बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सात जन्मों के साथी “साक्षी-धोनी” के सात साल हुए पूरे

381

पटना Live डेस्क। आज 4 जुलाई, 2017 को भारतीय क्रिकेट टीम के स्किपर और रह चुके कप्तान एमएस धोनी अपनी सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी मना रहें  हैं। आज के ही दिन 2010 में धोनी ने देहरादून में साक्षी रावत के साथ सात फेरे लिए थे और साथ जीने मरने की कसम खायी थी। धोनी जितने फेमस क्रिकेट में छक्के-चौके लगाने के लिए और मैच को परफेक्ट सिक्स पर ख़त्म करने के लिए हैं, उतने ही मशहूर अपने लव लाइफ के लिए भी है।

कैसे साक्षी बन गयी धोनी की दुल्हन ?

एम एस धोनी की बॉयोपिक में दिखाया गया कि धोनी-साक्षी की पहली मुलाकत कोलकाता के होटल ताज, 2008 में हुई थी। वहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थी और धोनी को पहचान नहीं पायी थी और अपना जॉब सही तरीके से निभाते हुए धोनी से आई.डी. प्रूफ की मांग करती है। साक्षी की यही बात धोनी को इम्प्रेस कर जाती है और फिर दोनों में दोस्ती हो जाती है, धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आते है और फिर दो साल बाद शादी के बंधन में बंध जाते हैं । धोनी की एक छोटी बेटी है जिसका नाम है “जीवा “।

धोनी को क्यों कहा जाता है ” कप्तान कूल ” ?

धोनी बेहद सुलझे हुए इंसान है। ख़ुशी हो या गम, धोनी का मानना है कि हमेशा अपनी इनर फीलिंग्स पर बैलेंस रखना चाहिए। जब धोनी मैदान में भी उतारते तो शांत दिमाग से उतारते हैं और हर बार देखा जाता है कि दुसरे खिलाडियों को भी वो बार बार रिलैक्स करते रहते हैं ताकि एक्साईटमेंट में कोई गलती न कर दे। न मैच हारने पर धोनी ज्यादा जोश दिखाते हैं न ही मैच हारने पर बेहद उदास हो जाते है। कई उतार चढ़ाव उनकी लाइफ में आएं पर धोनी हमेशा कूल रहें। यही कारण है कि उनको ये टैग दिया गया।

धोनी की लव स्टोरी के अलावा इन क्रिकेटरों की लव स्टोरी भी फैंस को खूब भाति है :

1.सचिन-अंजलि


2.हरभजन-गीता


3.युवराज-हेज़ल


4.जहीर-सागरिका


5.विराट-अनुष्का

Comments are closed.