बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सिवान राजद नेता ने फेसबुक पेज पर किया भाजपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तार करवाने पर ईनाम की घोषणा

139

विजय राज, संवाददाता

पटना Live डेस्क। सुबे में महागठबधंन के सबसे बड़े सियासी दल राजद और भाजपा के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से भी नूरा कुश्ती का दौर अपने पूरे शबाब पर है। यही हाल सुबे के बेहद चर्चित जिले सिवान का भी हैं। सीवान में भाजपा व राजद के समर्थन इन दिनों सोशल मीडिया पर भी जोर आजमाइश करते देखे जा रहें है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है, लेकिन जहां हर बार दोनों पार्टियों के समर्थक अपने-अपने पार्टी के विचारों को लेकर लङते देखे जाते थें तो इस बार यह लङाई बेेहद दिलचस्प रूप लेते जा रही है। इस लङाई को खुद को युवा राजद का नेता कहने वाले एनामुल हक़ ने शुरू किया है। गौरतलब हो कि युवा राजद नेता एनामुल हक ने पिछले सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर बीजेपी के जिलाअध्यक्ष मनोज सिंह की तस्वीर लगाते हुए एक पोस्ट किया है।इस पोस्ट में लिखा है कि हत्याकांड के फरार अभियुक्त मनोज सिंह को जो पकङवाने में मदद करेगा, उसे पांच हजार रुपये पुरस्कार में दिया जाएगा।युवा राजद नेता ने फेसबुक पेज पर किया भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट।

                   एनामुल हक के फेसबुक पेज पर किए गए इस आपत्तिजनक पोस्ट को कई राजद समर्थकों ने शेयर भी किया है। बता दे की हरिशंकर हत्या कांड में मनोज सिंह की संलिप्ता के मद्देनज़र पहले नॉन बेलेबुल वारेंट इशू किया गया था। फिर भी पुर एमएलसी हाज़िर नही हुए तो अब सिवान पुलिस आज मनोज़ के घर पर कुर्की का इश्तेहार भी चिपका सकती है।

Comments are closed.