बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News रणवीर सिंह ने ख़ुद शेयर की अपनी शादी की तारीख़, दीपिका पादुकोण के साथ इस दिन लेगे सात फेरे

307

पटना Live डेस्क। तमाम अटकलों और अफवाहों को विराम देते हुए आखिरकार 5 साल की डेटिंग के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी का फैसला कर ही लिया। पिछले काफी वक्त से दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं। लेकिन दोनों ने ही इस बात पर चुप्पी साधी हुई थी। मगर 21 अक्टूबर को दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर ही दिया। जी हां, दोनों ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी शादी का कार्ड शेयर किया और इस खबर पर मोहर लगा दी। शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में हैं। इस खुशखबरी से दीपिका-रणवीर के फैन बेहद खुश हैं।

14-15 नवंबर को लेंगे सात फेरे                           रणवीर सिंह ने जो कार्ड शेयर किया है इस में  लिखा है, “14 और 15 नवंबर को हमारी शादी तय हुई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आर्शीवाद की कामना करते हैं” हालांकि, कार्ड में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि शादी कहां से होगी। लेकिन ये खबरें सामने आई थीं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह ही दोनों इटली में शादी कर सकते हैं। फिलहाल दोनों की शादी की शॉपिंग शुरू हो गई है।

Comments are closed.