बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर -(Exclusive वीडियो) राजधानी रांची के गोपाल कॉप्लेक्स में भीषण आग, हाइड्रोलिक लैडर की मदद से छत पर फसे 40 लोगो को उतारा गया

289

रांची Live डेस्क।झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित गोपाल कॉम्पलेक्स के ड्रेस वाला नामक प्रतिष्ठान के गोदाम में सोमवार रात सवा सात बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में एक जूता दुकान भी आ गया। दोनों प्रतिष्ठान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।
आग लगने के बाद पूरे कॉम्पलेक्स में अफरातफरी मच गई। पूरे भवन में धुंआ भरने लगा। धुंए की घुटन से बचने खातिर कॉप्लेक्स के बाशिंदे अपार्टमेंट की 7th फ्लोर पर स्थित छत पर चले गए। इधर आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
अग्निशमन दस्ते ने हाइड्रोलिक लैडर की मदद से छत पर फंसे करीब 40 लोगों को निकाला गया। इस आगलगी की घटना में तकरीबन 20 लाख की संपत्ति के नुकसान की उम्मीद जताई जा रही है।आग पर काबू के लिए फायर ब्रिगेड के आठ वाहन लगाए गए थे।

Comments are closed.