बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग – डीआईजी ने किया सिवान के रघुनाथपुर थानाध्यक्ष और एसआई को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

352

विजय राज, संवाददाता,सिवान

पटना Live डेस्क। सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना कांड संख्या 118/17 में आरोपियों की गिरफ्तारी व अपहृत की बरामदगी के मामले में बरती गई लापरवाही पर कोर्ट के आदेश के अवलोक में डीआईजी ने रघुनाथपुर थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला के अलावा केस के अनुसन्धान अधिकारी दिनेश कुमार सिंह शामिल है।

डीआईजी ने हाईकोर्ट के आदेश पर उक्त कदम उठाते हुए दोनो को निलंबित कर दिया है। मामला 23 जून 2017 को बडुआ गांव से मांधाता सिंह की बेटी लापता हो गयी।काफी खोजबीन करने के बाद घटना के 2 दिन बीतने पर पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने 5 दिन बाद 1 जुलाई को मामले में एफआईआर दर्ज की। इस मामले में गांव के ही कामनी कुमारी, रेणु देवी व धर्मेन्द्र सिंह समेत कुल 4 लोगों को नामजद किया गया। उक्त एफआईआर में कामनी कुमारी पर आरोप लगाया कि उसने ही लापता हुई लड़की को उसके घर से बुलाकर रघुनाथपुर लेकर गयी थी।शाम में खुद लौट गई,लेकिन लापता लड़की नहीं लौटी। घरवालों पर साजिश करने का आरोप लगाया गया था।

 

Comments are closed.