बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग-पटना में सम्पति विवाद में खुरेजी, गोलीमारने वाला ग़िरफ़्तार

244

पटना Live डेस्क।

पटना में सम्पति विवाद में खरेजी, गोली मारने वाला डॉक्टर हथियार संग ग़िरफ़्तार

पटना Live डेस्क। राजधानी में बढ़ती ज़मीन की आसमान छूती कीमतें अब खून के रिश्तों पर न केवल भारी पड़ने लगी है बल्कि अपनो का खून बहाने का बड़ा कारण बनने लगी है। इसी कड़ी में पटना के पॉश इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई। पॉश इलाके पाटलिपुत्र कॉलोनी में आपसी विवाद में हुई इस गोलीबारी की घटना में एक युवक समेत दो लोग जख्मी हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर हुए इस खुरेजी भरे विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़ गये। इसी दौरान जमकर मारपीट और फायरिंग भी हुई। फायरिंग में इंजीनियरिंग के छात्र दानिश को गोली लग गई जिसके बाद उसे इलाज के लिये एक निज़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत  मकान संख्या 173 में संपत्ति विवाद के कारण रिश्तेदारों के बीच हुई गोलीबारी में डॉ अली मुजफ्फर ने दानिश इक़बाल को गोली मार दी है। दोनों रिश्ते में चचरे भाई है।अली मुजफ्फर को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है।डॉ अली मुज्जफर पटना के पीएमसीएच में पदस्थापित है। गोलीबारी में घायल दानिश इक़बाल को पुलिस ने निजी हॉस्पिटल रुबन में भर्ती कराया है।
घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पंहुच गये औरआरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। इस बात की एसएसपी मनु महाराज पुष्टि की है। साथ ही फिलहाल पुलिस दोनों गुटो के बीच तनाव को देखते हुए मौके पर कैंप कर रही है

Comments are closed.