बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ छात्रा के तौर पर श्रीमती ईश्वरी देवी स्मृति पुरस्कार से पटना की प्रज्ञा आनन्द 24 जनवरी को होंगी सम्मानित

245

अजित कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना पश्चिम

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ के बेउर की छात्रा प्रज्ञा आनंद को श्रीमती ईश्वरी देवी स्मृति सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ छात्रा का पुरस्कार खातिर चयनित किया गया है। चयनित छात्रा प्रज्ञा आनंद को अगामी 24 जनवरी को इस पुरस्कार से विभूषित किया जाएगा। प्रज्ञा का इस प्रतिष्ठित पुरस्कार खातिर चयन होने की खबर से परिजन बेहद खुश है।बिटिया की इस सफलता से माता पूनम प्रभा और पिता अनील कुमार फुले नही समा रहे है।
प्रज्ञा की इस सफलता से प्रफुल्लित
मां पूनम ने बताया कि पंडित राम नारायण शास्त्री स्मारक न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी बेटी प्रज्ञा आंनद को सम्मनित होने की सूचना दूरभाष के द्वारा सिमुतला आवसीय विद्यालय जमुई के शिक्षक नवीन सर से मिली। वर्तमान में प्रज्ञा आनंद मेडिकल की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा में अध्ययन रत है।
वही,पंडित राम नारायण शास्त्री स्मारक न्यास के संयोजक अभिजीत कश्यप ने बताया कि इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए बिहार की दो छात्राओं का चयन किया गया है। पहली छात्रा जहां राजधानी पटना के बेउर निवासी प्रज्ञा आंनद वही दूसरी चयनित छात्रा अरवल जिले के बालाबिघा गांव निवासी बिनेश कुमार की पुत्री हर्षिता कुमारी है। उन्होने ने बताया कि 24 जनवरी को अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्यन संस्थान पटना मे आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न होगा। इस बार कार्यक्रम में महामहीम राज्यपाल बिहार को भी निमंत्रण दिया गया है। लेकिन अभी तक राज भवन  से भी स्वीकृत नही मिली है। इस बार के आयोजन मे केन्द्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अश्वनी चौबे, पदमश्री और समाज सेवी अशोक भगत की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होने बताया कि यह आयोजन 2009 से प्रारंभ किया गया है।

 

Comments are closed.