बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – शराबबंदी कानून की गिरी गाज बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री सेवा से बर्खास्त

216

पटना Live डेस्क।सूबे में जारी पूर्ण शराबबंदी  के बाबत एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शराब पीने को लेकर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के वर्त्तमान अध्यक्ष निर्मल सिंह और महामंत्री शमशेर आलम को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।दोनों पटना जिला पुलिस बल में पदस्थापित थे।पटना एसएसपी मनु महाराज ने दोनों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। निर्मल सिंह और शमशेर आलम की सेवा से बर्खास्तगी की खबर सामने आने के बाद से ही बिहार में पूरे पुलिस महकमे में अफरातफरी मच चुकी है। पुलिस प्रशासन इस वक्त काफी सकते में है।                                                                                   गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद से जहां एक ओर केवल साधारण लोगों के गिरफ्तार होने की खबरें आ रही थीं।उसी वक्क्त मई के महीने में खाकी वर्दी वालों के गिरफ्तार होने की भी खबर ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थी।     जब बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। निर्मल सिंह के साथ एक और पुलिस कर्मी को पकड़ा गया।निर्मल सिंह पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगा था। उन्होंने पटना पुलिस लाइन में शराब पी और नशे में धुत्त होकर हंगामा भी किया। इतना ही नहीं एसएसपी मनु महाराज से भी कहासुनी होने की भी खबर उस वक्त उड़ी थी। कइयों का तो दावा था कि निर्मल सिंह ने पटना पुलिस लाइन में शराब पी और जमकर हंगामा किया। इस दौरान फोन पर पटना एसएसपी मनु महाराज से भी निर्मल सिंह की जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी।   गिरफ्तार करने के बाद निर्मल सिंह और साथ ही में पकड़े गए पुलिस कर्मी शमशेर खान को न्यायालय में पेश किया गया था।दोनों का मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें एल्कोहोल होने की पुष्टी हुई थी। जिसके बाद निर्मल सिंह और शमशेर खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया था।

 

Comments are closed.