बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

देखे (Live वीडियो) कैसे बीच सड़क एक लड़की और ट्रैफिक महिला सिपाही में हुई हाथापाई

476

विवेक कुमार, संवाददाता, पटना

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के व्यस्ततम सड़को में शुमार और कोतवाली थाने से महज चंद कदमो की दुरी पर स्थित कोतवाली गोलम्बर के पास एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल और एक लड़की के बीच मारपीट की घटना हुई। पटना पुलिस की अजीबो गरीब हरकत सामने आई सैकड़ो लोगो ने देखा। महिला कांस्टेबल द्वारा उस लड़की को नो एंट्री में नही जाने दिया जा रहा था इसको लेकर विवाद शूरु हुआ जो बढ़ते बढ़ते हाथापायी और गालीगलौज में तब्दील हो गया। लड़की की गलती रहे कि वो माना करने के बावजूद वो नोइंट्री में प्रवेश कर गई फिर क्या था महिला पुलिस द्वारा उस लड़की को नो एंट्री में जाने को लेकर गाली गलौज करते हुए डंडे से वार कर दिया। फिर क्या था लड़की भी भीड़ गई और बीच सड़क दोनों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।लड़की ख़ुद को दारोगा बता रही थी।लडक़ी द्वारा खुद को दारोगा बताये जाने पर महिला कांस्टेबल ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली थाने को दी गयी l थाने पे जाने के बाद पता चला कि लड़की कोई दारोगा नही बल्कि एक आम लड़की थी। वही महिला पुलिस कर्मी की दबंगई और गाली गलौज को सैकड़ो लोगो ने देखा और कैमरे में भी कैद किया।

Comments are closed.