बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर-  हवलदार हत्याकांड में वैशाली पुलिस को मिली अहम सफलता, 2 अपराधी गिरफ्तार

460

पटना Live डेस्क। 3 अप्रैल को दिन दहाड़े अपराधियों ने हवलदार रामइकबाल को गोली मार कर कुख्यात प्रिंस को भगा ले गए थे। इस घटना में घायल हवलदार रामइकबाल की मौत हो गयी थी। हवलदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी वैशाली एसपी राकेश कुमार ने देते हुए बताया कि पूरे घटनाक्रम में 6 अपराधी शामिल थे। इनमें से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Big Breaking – (वीडियो) हाजीपुर में अपराधियों का तांडव पुलिस जवान की हत्या कर क़ैदी को छुड़ाकर ले भागे

Big Breaking – (वीडियो) हाजीपुर में अपराधियों का तांडव पुलिस जवान की हत्या कर क़ैदी को छुड़ाकर ले भागे

उल्लेखित है कि हवलदार हत्याकांड के बाद घटनास्थल और उसके आस पास के सीसीटीवी को खंगालने शुरू किया। इसके साथ ही मोबाइल डंप डाटा का प्रयोग किया । जिसके आधार पर नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में प्रिंस कुमार और अमित कुमार है। दोनो गोरौल थाना क्षेत्र के गोरीगाम के रहने वाले है। दोनों आरोपी प्रिंस को भगाने में मददगार थे। प्रिंस के साथ मौके पर गोली चलाने वाले अपराधियो के साथ उसे भगाने के लिए मोर्चे में जुटी हुई थी। गिरफ्तार दोनो युवकों ने त्रिमूर्ति चौक के पास लगी थी लेकिन फरार प्रिंस राजेन्द्र चौक के पास पहले से मौजूद बाकी दो अपराधियो की बाइक से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल में शामिल सभी की पहचान कर ली है। एसपी ने फरार प्रिंस की गिरफ्तारी बहुत जल्द कर लेने का दावा किया।

 

 

 

Comments are closed.