बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर(वीडियो) नेपाल में बांग्लादेश का विमान काठमाण्डू एयरपोर्ट के समीप फुटबॉल मैदान में क्रैश, 38 की मौत,10 घायल

297

पटना Live (इंटरनेशनल) डेस्क। भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में बांग्लादेश का यात्री विमान नेपाल में क्रैश हो गया है।नेपाल पुलिसअधिकारियों ने बताया कि हादसे में 38 लोगों की मौत हुई है जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं।

वहीं 10 लोग अभी लापता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,यह यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान था। जो बांग्लादेश से काठमांडू के लिए निकला था। जानकारी के मुताबिक,विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेन पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।
काठमांडु से मिल रही जानकारियों के अनुसार बांग्लादेश के यात्रियो भरा यह विमान लैंडिंग के समय रनवे पर लड़खड़ा गया और इसमें आग लग गई और यह एयरपोर्ट के पास एक फुटबाल मैदान में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फुटबाल मैदान में दुर्घटना वाली जगह काले धुएं का गुबार उठते देखा गया। नेपाल के लोकल मीडिया के मुताबिक,प्लेन S2-AGU, बॉम्बार्डियर डैश 8 Q400 है।हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सरकारी अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है।फुटबाल मैदान में दुर्घटना वाली जगह काले धुएं का गुबार उठते देखा गया।विमान ने ढाका से उड़ान भरी थी और स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर यह एयरपोर्ट पर उतरा।

Comments are closed.