बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बीजेपी के विक्षुब्ध नेताओं के निशाने पर अरुण जेटली,कीर्ती आजाद के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

193

पटना Live डेस्क. पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर लिखे लेख और फिर अरुण जेटली के यशवंत सिन्हा पर किए पलटवार के मामले में बीजेपी के विक्षुब्ध नेताओं ने यशवंत सिन्हा का साथ दिया है..दरभंगा से पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने इस मामले में वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा है और कहा है कि वित्त मंत्री को यशवंत सिन्हा के उठाए सवालों पर जवाब देना चाहिए…वहीं पार्टी के ही एक और नेता और पटना साहिब लोकसभा से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी यशवंत सिन्हा की बातों का समर्थन किया है..शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यशवंत सिन्हा की बातों में दम है.. और उसे वित्त मंत्री को गंभीरता से लेना चाहिए…

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने ट्वीट कर कहा कि यशवंत सिन्‍हा ने देश की अर्थव्यवस्था की हालत पर नीति-निर्माताओं को आइना दिखाया है… उनके विचारों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.. अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि यशवंत सिन्हा एक कुशल राजनेता है और स्वयं को सर्वश्रेष्ठ एवं सफल वित्तमंत्री साबित कर चुके हैं… अपने विचारों के माध्यम से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को लेकर आइना दिखाया है.. कहा कि कोई यदि उनके विचारों को खारिज करता है तो इसे बचपना ही समझा जाएगा… शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि यशवंत सिन्‍हा उनके बड़े भाई व कद्दावर नेता हैं… उन्‍होंने सात-सात बार बजट पेश किया है.. उन्‍होंने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर जो विचार सामने रखे हैं, उन्‍हें गहराई से देखने की जरूरत है.. इन विचारों को गहराई से देखा जाए, कोई खामी हो तो उसे  ठीक किया जाए…

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता व पूर्व वित्‍त मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने कहा है कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरी हालत में है… एक समाचार पत्र में लिखे अपने लेख में उन्‍होंने जीडीपी ग्रोथ रेट पर सवाल खड़े किए तथा इसके लिए वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को जिम्‍मेदार बताया.. यशवंत के आरोपों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार करते हुए यशवंत को 80 साल की उम्र में नौकरी चाहने वाला बताया तथा वित्त मंत्री के रूप में अपना रिकार्ड देखने की नसीहत दी….

 

Comments are closed.