बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बेगूसराय में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या से मचा कोहराम

249

पटना Live डेस्क। बेगूसराय में अपराधियों के आगे ख़ाकी बेबस नज़र आ रही है। कोई ऐसा दिन नही होता जब अपराधियों द्वारा हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम नही दिया जाता है। इसी कड़ी में अभी अभी ज़िले के फुलवरिया थाना के तहत दीन दयाल रोड अंतगर्त गला रेतकर एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय संतोष देवी गोयनका के तौर पर की गई है। घटना के वक्त महिला अपने घर मे अकेली थी। इस नृशंस हत्याकण्ड की जानकारी पर पहुची पुलिस मामले के पड़ताल में जुट गई है।

Comments are closed.