बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग (विजुअल्स) निकाय चुनाव के नतीजे की घोषणा होते ही सुलग उठा चुनावी रंजिश का दौर, सिवान में विजय जुलूस में एक कि हत्या,दो गुटों में भिड़ंत दर्ज़नो घायल तो मुजफ्फरपुर में कार जलाई

196

पटना Live डेस्क। सूबे के विभिन्न जिलों में हुए निकाय चुनावों के नतीजे आ चुके है। कई जगहों पर जीत का सर्टिफिकेट भी जीते प्रत्याशियों ने प्राप्त कर लिया है।  तो दूसरी तरफ नतीजे की घोषणा होते ही सुलग उठा चुनावी रंजिश का दौर, सिवान में गोलीबारी की सूचना मिल रही तो दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर में कार जलाई गई है।                               मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर चुनावी रंजिश मे वार्ड 5 के प्रत्याशी मो. शमी का गाड़ी पेट्रोल जलाकर फूका।ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के वार्ड 5 में आपसी चुनावी रंजिश का परिणाम मौके पर पहुँची पुलिस।


वही दूसरी तरफ सिवान में गोलीबारी  की घटना में एक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में मारी गई है गोली, सिवान वार्ड नं 31 के शेखमहाला की घटना। बताया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद सिवान में निकाले गये विजय जुलूस के दौरान एक युवक की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई।

वही दूसरी तरफ़ सिवान में ही चुनावी रंजिश को लेकर हुई दो पक्षो में मार पीट,आधा दर्जन लोगो हुए घायल,घायलों का इलाज सदर में चल रहा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कान्हवारा की है।

Comments are closed.