बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सिवान में जदयू झंडा लगे स्कोर्पियो में 6 बोतल बियर संग दो नेता गिरफ्तार, स्कोर्पियो जब्त

226

पटना Live डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का निर्देश दे रहे है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता खुद इस कानून का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।

मामला सीवान का है जहां जदयू का झंडा लगे एक स्कार्पियो से पुलिस ने बीयर की छह बोतलें बरामद कीं।पुलिस ने गाड़ी पर सवार जदयू के दो स्थानीय नेताओं को भी धर दबोचा।यह गुरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र पथ के समीप आईडीबीआई के पास से हुई है। स्कोर्पियो जेडीयू के नेता मंटू यादव की है।इस तरह का मामला सीवान के लिए कोई नया नहीं है।करीब सात माह पहले भी सीवान के जदयू जिलाध्यक्ष राजेश्वर चौहान भी शराब के नशे में कार्रवाई का शिकार हुए थे।पकड़े गए दोनो नेताओं  को नगर थाना की पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गयी हैगिरफ्तार नेता में एक का नाम मंटू यादव बताया जा रहा है और दूसरा उसी का साथी है।गिरफ्तार दोनों सीवान के महाराजगंज के रहने वाले हैं।

Comments are closed.