बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News – उत्पाद विभाग पर लगे गंभीर आरोप, मुखिया के भतीजे को मारी गोली, मौत सड़क जाम

296

पटना Live डेस्क। बिहार में जारी पूर्ण शराबबंदी से जुड़ी एक बेहद चौकाने वाली खबर आ रही है। दरअसल बेतिया जिले में अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाबत स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब तस्करी के शक में उत्पाद विभाग की टीम ने मुखिया पंकज बर्णवाल के भतीसे सन्नी पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के साठी थाना के बसंतपुर गांव के मोड पर मुखिया पंकज बर्णवाल के भतीजे सन्नी की गोली लगने से मौत हो गई है। गोली मारने का आरोप उत्पाद विभाग की टीम पर लगा है। सन्नी के परिजनों का कहना है कि सन्नी को उत्पाद विभाग की टीम ने गोली मारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्पाद विभाग की टीम गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान सन्नी उत्पाद विभाग की टीम की गोलियों का निशाना बन गया। इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने नरकटियागंज-बेतिया मार्ग को जाम कर दिया है। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में हैं।                              
इधर,घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी गांव में किराना का दुकान चलाता था। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे सामान लेने जा रहा था।इसी दौरान बसंतपुर मोड़ के पास पहले से मौजूद उत्पाद विभाग की टीम ने सन्नी को रोकना चाहा लेकिन सन्नी नहीं रुका। सन्नी के नहीं रुकने पर उत्पाद विभाग की टीम ने फायरिगं कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली लगने से सन्नी की मौत हो गई।                          
वही, गुस्साए ग्रमीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। वही, घटना के बाद से उत्पाद विभाग की टीम की तरफ से किसी प्रकार का बयान नही आया है। वही पुलिस मामले का शांतिपूर्ण हल निकालने के प्रयास में है।

Comments are closed.