बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive(वीडियो) देखे कैसे रोहतास में हाई टेशन तार से टकराया ताजिया, हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत, सात झुलसे

251

रंजन कुमार, वरीय संवाददाता, रोहतास

पटना Live डेस्क। बिहार के रोहतास जिले में रविवार को मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान के एक हृदय विदारक हादसा हो गया। जहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी वही सात लोग झुलस गये। जिसके बाद इलाज के लिए सभी को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रोहतास जिले के चेनारी के पेबंदी में ये हादसा हुआ है। जहां 33 हजार केवी पावर के तार की चपेट में आने से ये हादसा हुआ। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया वही घटना के बाबत चश्मदिदों नें तो बिजली के तार में करंट प्रवाहित था। इस दौरान लोगों को लगा कि लाइन कटी हुई है, लेकिन उसमें लाइन प्रवाहित थी। इसी दौरान ताजिया का गुंबद तार में सट गया और ये हादसा हो गया।

बताया जाता है कि इस घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं, घटना के बाद पीड़ितों को इलाके के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां करंट में झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।

Comments are closed.