बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो) इश्क़िया में सरेआम पटना में स्कूटी गैंग की गुंडागर्दी,युवती को सरेआम धोया, गैंग का दावा “कोई बचा लेगा का” ?

436

पटना Live डेस्क। अमूमन राजधानी की सड़कों पर बाइकर्स गैंग की करतूतों से पटनावासी पूरा नही तो आंशिक रूप से ही सही पर खबरों के माध्यम से रूबरू तो जरूर है। पर अब जो बात हम जो आपको बताने और दिखाने जा रहे है वो अपने आप मे एक बड़ा खुलासा है। दरअसल राजधानी पटना में लड़कों का ही नही लड़कियों का भी गैंग सक्रिय है। जो स्कूटी से चलती है। लेटेस्ट गैजेट रखती है और फौरन महज एक कॉल पर शहर में कही भी पहुच कर धमाल मचा देती है। पहले ये वीडियो देखिये फिर आगे की कहानी समझने में सहूलियत होगी

आप ने विज़ुअल देखा, गुस्से की वजह भी थोड़ा बहुत समझ मे आ गया होगा या आप को अंदाजा हो गया होगा कि मामला एक अनार सौ बीमार फिर सरेआम दे दनादन की वजह है। खैर, आप को बताते है अब वो असल कहानी जो बनी इस सरेआम “माँ बहन,धमकी और फिर बाल उखाड़ जंग की मूल वजह।
रविवार की अलसाई सी सुबह वक्त तकरीबन आठ बजे का राजधानी पटना में सरेआम दो युवतियों की दंगल का गवाह बन गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के समीप स्थित एक इंटरनेशनल आउट लेट पास सुबह आठ बजे दो ग्रुप में लड़कियां पहुंची। दोनों ग्रुप की लड़कियां कई स्कुटियों पर सवार हो कर आई थी।

Comments are closed.