बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG NEWS (वीडियो) Cctv ने खोला राज़ तो पटना पुलिस रह गई हैरान, शातिर ज़मीन कारोबारी ने रचा था खौफनाक षड्यंत्र, देखिए वो खुरेजी Live

260

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके में एक बेहद सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल यह शातिराना साज़िश ज़मीन कारोबारी मिथिलेश कुमार ने एक शख्स को कानूनी की जकड़न में फसाने की नीयत से रची थी। लेकिन कहते है एक तीसरी आंख होती है जो सब पर नज़र रखती है।

दरअसल,राजधानी पटना में 12 जुलाई की रात 10 बजकर 46 मिनट पर रामकृष्णा नगर थानेदार राजेश कुमार सिन्हा को उनके सरकारी नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन किया की उसके भाई को किसी ने गोली मार दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने आनन फानन में नज़दीकी पेट्रोलिंग पार्टी को वारदात स्थल पर पहुचने की हिदायत देकर स्वयं भी पीओ खातिर निकल पड़े घटना स्थल पर पहुंचे तो मिथिलेश नामक व्यक्ति को घायल अवस्था मे पाया और उसे इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल भेज दिया।                             
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई राजेश ने शुरुआती जांच के तहत वारदात स्थल की जाँच की तो पाया की घायल द्वारा दिये गए शुरुआती जानकारी और पुलिस की छानबीन में मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की छानबीन में घटनास्थल के आसपास को बारीकी और सघनता जांचा गया तो थानेदार की आँखें चमक उठी क्योकि उनकी नज़रों ने सीसीटीवी कैमरे को देख लिया था। फौरन मालिक मकान से सीसीटीवी फुटेज लेकर खंगालना शुरू किया गया ताकि खुरेजी की घटना का क्लू मिल जाये।                               
लेकिन,सीसीटीवी फुटेज को थाना प्रभारी बारीकी से देखा तो फुटेज देखकर वो भौचक्क रह गए। तीसरी आँख ने वो सच कैद कर लिया था जो घायल शख्स के बेहद शातिराना और खौफनाक षड्यंत्र को बेपर्दा कर दिया था। थोड़ी देर पहले गोली के घाव से कराहते ज़मीन कारोबारी के शैतानी दिमाग पर वो हैरान रह गए।
दरअसल, CCTv में गोली मारते Live तस्वीरें इस बात की चुगली कर रही थी कि घायल मिथिलेश ने अपने दोस्त से ही किसी अपने निजी खुन्नस के तहत निर्दोष को कानून का गुनहगार साबित करने के अपने षड्यंत्र को अमलीजामा पहनाने की कवायद में बड़े आराम से दोस्त से बड़े आराम से कांधे पर गोली चलवाई थी। लेकिन तीसरी आंख ने मिथिलेश के सारे षड्यंत्र को न केवल बेनकाब कर दिया है बल्कि अब वो खुद कानून की नज़रों में गुनहगार बन गया है।
इस खुलासे के बाबत रामकृष्णा नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया की पूरा मामला संदिग्ध दिखा रहा है। अबतक के जांच में  घायल व्यक्ति की बताई बातें गलत है प्रतीत हो रही है।पूरा मामला सदेहास्पद दिखा रहा है। जाँच जारी रही है।  पुरे तरह जांचोपरांत ही तमाम बातें स्पष्ट हो जाएगी।

Comments are closed.