बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर -(वीडियो)लालू बने होटवार जेल में कैदी नंबर 3351,अदालत से जेल तक लगते रहे गनागभेदी नारे आधी रोटी खाएंगे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे

443

सुजीत कुमार, ब्यूरो प्रमुख, झारखंड

पटना Live डेस्क। चारा घोटाले के एक मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पुनः एक बार रांची के बिरसा मुंडा जेल पहुच गए है। रांची का होटवार जेल लालू के लिए नया नहीं है. पहले भी वह चारा घोटाला मामले में इस जेल में लंबे समय तक रह चुके हैं। लालू के दोषी करार देने के बाद रांची पुलिस उन्हें अपने हिरासत में ले लिया और जेल की ओर चल पड़ी। लालू जैसे ही अदालत परिसर से बाहर आये समर्थकों के भारी हुजूम ने गगनभेदी नारेबाजी शुरू कर दी। आधी रोटी खाएंगे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे जैसे नारे लगने लगे।वही समर्थक लालू जिस वाहन में सवार थे उसे आगे नही बढ़ने दे रहे थे।तब पुलिस ने लाठियां चटका कर समर्थकों को खदेडा। अदालत से कोटवार जेल तक के रास्ते में सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गए थे।साथ हीA जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वही फैसले के खिलाफ राजद हाईकोर्ट जाएगी।वही फैसले पर 3 तारीख को कोर्ट सज़ा सुनायेगी।। होटवार जेल और लालू यादव इस बार उन्हें होटवार जेल में कैदी नंबर 3351 मिला है। जबकि इससे पहले जब वह 30 सितंबर 2013 को चारा घोटाला मामले में होटवार जेल गये थे। तब उन्हें कैदी नंबर 3312 मिला था। इतना ही नहीं चारा घोटाले में संख्या तीन सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। 2013 में जब वह होटवार जेल आये थे उस दिन 30 तारीख थी।                टीवी में सिर्फ देख सकते हैं दूरदर्शन

लालू यादव को जेल के अपर डिवीजन वार्ड में रखा गया है।लंबे-चौड़े आलीशान बंगले में रहने वाले लालू यादव को यहां 10×12 का कमरा मिला है।कमरे के साथ बाथरूम अटैच है। कमरे में टीवी भी उपलब्ध है। जिसपर सिर्फ दूरदर्शन चैनल ही चल सकता है। लालू यादव को सोने के लिए  चौकी  मिला है।चौकी के साथ एक गद्दा भी दिया गया है। तकिया, चादर और मच्छरदानी भी उपलब्ध करायी गयी है।कमरे में टेबल और कुर्सी भी है। 3 जनवरी को सजा पर फैसला आने के बाद उन्हें जेल मैनुअल के कपड़े उपलब्ध कराये जायेंगे।

Comments are closed.