बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

चारा घोटाला मामला रांची के लिए रवाना हुए लालू, कल सीबीआई की विशेष कोर्ट में होंगे पेश,

240

बृज भूषण कुमार,संवाददाता

पटना Live डेस्क। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम को पटना से रांची के लिए रवाना हुए। आज रांची में रात्रि विश्राम करने के बाद, कल 9 जून को चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के एक नियमित मामले में मंगलवार कोबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को 9 जून को हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। यह चारा घोटाला का नियमित मामला 64 ए/96 झारखंड के देवघर कोषागार से 97 लाख रुपए की अवैध निकासी का है।
लालू प्रसाद रांची जाने के क्रम में मीडिया से बात करने के दौरान भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधा। बताया कि भाजपा सरकार किसानों को धोखा दिया है और भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताया।

Comments are closed.