बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

समधी चंद्रिका राय के घर पहुंचे लालू, मछली-चावल की हुई दावत

249

पटना Live डेस्क। राजद सुप्रीमो की हर अदा निराली है।दरअसल एक बार फिर लालू यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जोरदार ढंग से वायरल हो रही है। दरअसल राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय शनिवार की रात पूरे रीति रिवाज के साथ वैवाहिक बंधन में गये है। राबड़ी देवी के सरकारी आवास से शाही अंदाज में बरात निकली और वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जयमाल की रस्म पूरी हुई। बाद में वैवाहिक कार्यक्रम चंद्रिका राय के सरकारी आवास में संपन्न हुआ। विदा होकर ऐश्‍वर्या तेजप्रताप के घर पहुंची।                                                                         सभी रीति रिवाज संपन्‍न होने के बाद अगले दिन चंद्रिका राय के आवास पर मछली-चावल भोज का आयोजन किया गया। इस माैके पर लालू समधियाना पहुंचे और मछली चावल का लुफ्त उठाया।मछली को शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य के संपन्‍न होने पर लोग मछली-चावल का भोज करते हैं। चंद्रिका यादव ने भी बेटी की शादी संपन्‍न होने के बाद अपने आवास पर मछली-चावल भोज का आयोजन किया। इस मौके पर उन्‍होंने अपने समधी लालू यादव को भी आमंत्रित किया।अब समधियाने से न्‍यौता हो तो लालू देर कैसे करते। अपने करीबी शिवानंद तिवारी और अन्‍य नेताओं के साथ समधी चंद्रिका राय के घर पहुंचे और मछली-चावल का आनंद लिया।इस मौके पर बड़े बेटे तेजप्रताप और बहु ऐश्वर्या मौजूद रही।

Comments are closed.