बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking Exclusive(वीडियो) पटना में घरेलू विवाद में देवर ने भाभी का किया कत्ल,कातिल गिरफ्तार

242

बृज भूषण कुमार,ब्यूरो प्रमुख, पटनासिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के चाईटोला इलाके में घरेलु विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी की गला दबा कर हत्या कर दी। वही हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए,आरोपी देवर लगनदेव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वही मृतका अंशु देवी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही घटना के बाद पति कल्लू कुमार भी घटना के बाद से बदहवास है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। पुरे मामले की छान बीन में जुट गई है। वही घटना के बाबत सुभाष कुमार मालसलामी,थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला घरेलू विवाद का परिणाम है।

Comments are closed.