बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

कार्यकारी अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं का लिया आशीर्वाद,अशोक चौधरी के आरोपों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

209

पटना Live डेस्क.  बिहार प्रदेश कांग्रेस  के नये कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा सीपी जोशी पर लगाये गये आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. बुधवार को पदभार ग्रहण करने के पहले कादरी प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का आशीर्वाद लिया..सबसे पहले कादरी पार्टी के वरिष्ठ और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह का आशीर्वाद लेने उनके आवास पहुंचे…

इस दौरान सदानंद सिंह ने कहा कि आलाकमान ने कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा अनुभवी व्यक्ति को दिया है…. मैंने कादरी की कार्यशैली को करीब से देखा है… वो पिछले 25 साल से संगठन में काफी सक्रिय हैं…. सदानंद सिंह ने कहा कि आलाकमान ने अच्छे व्यक्ति को ये जिम्मेवारी दी है… इस दौरान सदानंद ने अशोक चौधरी के सीपी जोशी पर किये गये जुबानी हमले का जवाब नहीं दिया…

सदानंद ने कहा कि आलाकमान लंबे समय तक अशोक के साथ रहा है… ऐसे में उन्हें अपनी विदाई पर भावुक होने की जरूरत नहीं है… कांग्रेस का आलाकमान अनुभवी रहा है.. और उन्हीं के कारण अशोक चौधरी की लंबी पारी मिली है.

Comments are closed.