बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) जमुई DM और उनकी पत्नी का विवाद सड़क पर, डीएम आवास के बाहर पत्नी ने द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा अब घर मे परिजनों संग वंशिका कर रही धर्मेंद्र का इंतजार

614

पटना Live डेस्क। बिहार के नक्सल प्रभावित जिला जमुई डीएम और उनकी पत्नी के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी आज बुधवार की सुबह अचानक डीएम के आवास के पहुंच गईं। वंशना सिंह एक फरियादी की तरह डीएम आवास पहुंची। लेकिन उन्हें घर में नहीं घुसने दिया गया।

डीएम धर्मन्द्र कुमार की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी वंशना सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ आवास पर जा धमकीं और अंदर जाने की कोशिश करने लगी। डीएम की पत्नी के साथ उनकी सास और रिश्तेदार भी थे जो जबरन डीएम कोठी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। डीएम की पत्नी को वहां मौजूद गार्ड ने आवास में जाने से रोका लेकिन वो पूरे परिवार के साथ परिसर में प्रवेश कर गईं।                       
जानकारी के अनुसार डीएम धर्मेन्द्र कुमार और उनकी पत्नी वंशना सिंह के बीच मामला तलाक और घरेलू विवाद से जुड़ा है। दोनों ओर से मामला महिला आयोग तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीएम धर्मेन्द्र कुमार को दिल्ली भी तलब किया था लेकिन वो नहीं गए थे।                               पत्नी वशंना सिंह ने बताया कि पति उनसे शादी के बाद हनीमून पर चलने को कह रहे थे। इसे उन्होंने अपने फैशन डिजाइनिंग के कोर्स की परीक्षा के कारण आगे करने की बात कही। इस पर वे बिफर गए। पति से विवाद के बाद डीएम की पत्नी अभी अपने मायके पाटलिपुत्र कॉलोनी में रह रही हैं। पत्नी को मानसिक प्रताडऩा देने के मामले में डीएम धर्मेन्द्र कुमार को फरजीहत झेलने पड़ रही है। फिलवक्त डीएम धर्मेन्द्र कुमार की पत्नी वंशना सिंह आवास के अंदर हैं और डीएम साहेब का इंतजार कर रही है।                        
जानकारी के मुताबिक ये मामला तलाक और घरेलू विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों की तरफ से कोर्ट में याचिका दायर की गई है। डीएम के उपर उनकी पत्नी ने पूर्व में कई आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है।जानकारी के मुताबिक डीएम धर्मेंद्र कुमार आवास पर नहीं हैं और उनकी पत्नी वंशना सिंह उनसे मिलने की आस में आवास के सामने ही जमीन पर बैठ गई हैं। आपको बता दें कि दोनों के बीच काफी दिनों से  दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है।खबर के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था।इन दोनों के बीच विवाद का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग में भी लंबित है।

Comments are closed.