बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

आज से तरावीह शुरु,कल होगा पहला रोज़ा

301

पटना Live डेस्क। मुल्क में रमजान शरीफ के चांद का दीदार शुक्रवार को नही हुआ।अब शनिवार को मस्जिदों में पहली तराबी और रविवार को पहला रोजा होगा। रमजान की इबादत का खास मुकाम है। शुक्रवार को शाम की नमाज के वक्त आसमान में रमजान का चांद नही दिखा। पवित्र माह रमजान का पहला रोजा इतवार को होगा। वही शनिवार से तरावीह की विशेष नमाज मस्जिदों में अदा होगी। इस बाबत हैदराबाद  रुयाती हिलाल कमिटी दक्कन के जानिब से ये बयान दिया गया है।

एक माह तक15 घंटे बिना कुछ खाए पिये मुस्लिम रोजा रखेंगे। वही पांच वक्त पाबंदी से नमाज अता करेंगे। गुनाहो से तौबा और घर,शहर और वतन की खुशहाली,तरक्की की सामूहिक दुआएं मांगी जाएंगी।

रमजान का पहला रोजा रविवार को होगा।

मस्जिदों में शुक्रवार को मगरिब की नमाज के वक्त हाफिजो ने आसमान में काफी देर तक चांद को तलाश किया लेकिन चांद नही दिखा। महानगरों से भी कोई सूचना स्थानीय स्तर पर नही आई। रविवार से एक माह के रोजे और इबादतों का दौर शुरु होगा। इस्लाम के पांच अनिवार्य नियमों में से एक रोजा मुस्लिम के लिए (फर्ज)अनिवार्य है। मौसम कैसा भी हो इस माह में रोजा रखना,नमाज अदा करना और पवित्र कुरान को तरावीह
की नमाज में सुनना मुस्लिमों के लिए अहम है।

Comments are closed.