बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मोतिहारी: बाइक चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश..चोरी की आठ बाइक के साथ छह चोर गिरफ्तार..

161

कुबेर पाण्डेय/मोतिहारी/पूर्वी चम्पारण

पटना Live डेस्क. अरेराज और हरसिद्धि पुलिस ने बाइक चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की..पुलिस ने चोरों के इस गिरोह के पास से चोरी की आठ बाइक के साथ छह बाइक चोर को गिरफ्तार किया है.. जिन्हें गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नुरुल हक के अनुसार इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद इसमें और गिरफ्तारियां के साथ-साथ दूसरे गिरोहों के पर्दाफाश होने की सम्भावना है…अरेराज ओपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार अरेराज में चोरी की तीन बाइक के साथ पाँच बाइक चोरो को गिरफ्तार किया गया है..पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर सबसे पहले  पश्चिमी चम्पारण के मंगलपुर के रहने वाले केशव पासवान को और नौतन थाना के राजन सहनी को अरेराज से गिरफ्तार किया…उसकी निशानदेही पर कल्याणपुर के रामकुमार.. कल्याणपुर के ही शिवलाल राम समेत पांच चोरों की गिरफ्तारी की गयी.. वही हरसिद्धि थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह के अनुसार बैरिया हरसिद्धि से अजय सहनी को गिरफ्तार किया गया है… उन्होंने बताया की आगे सात बाइक चोरों को गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी की जा रही है.. अब तक इस मामले में तेरह बाइक चोरों के नामो का खुलासा हो चुका है…

Comments are closed.