बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

खबर का असर- नवादा में साध्वी से गन पॉइंट पर दुकर्म जांच करने पहुंचे डीआईजी,एसआईटी गठित, डीएसपी कर रहे कैंप

241

पटना Live डेस्क। बिहार के नवादा जिले में एक बेहद शर्मशार करने वाली खबर का पटना Live द्वारा खुलासा किये जाने के बाद अब पुलिस की गतिविधियां तेज हो गयी हैं।मामले का खुलासा होने पर शुक्रवार को डीआइजी विनय कुमार घटना की जांच करने नवादा पहुंचे।

Big News-(एक्सक्लूसिव वीडियो) बिहार के एक आश्रम में हुआ साध्वियों से रिवाल्वर के बल पर दुष्कर्म, मामले दर्ज आरोपी सभी सेवादार फरार

Big News-(एक्सक्लूसिव वीडियो) बिहार के एक आश्रम में हुआ साध्वियों से रिवाल्वर के बल पर दुष्कर्म, मामले दर्ज आरोपी सभी सेवादार फरार

परमहंस स्वामी जी महाराज का है आश्रम

संत कुटीर आश्रम के प्रधान गुरु परममहंस स्वामी जी महाराज हैं।आश्रम की संचालक मांडवी बाई हैं। बताया गया है कि महाराज जी प्रत्येक माह की पूर्णिमा के दिन आते हैं। रात भर भक्तों को प्रवचन तथा भजन के माध्यम से भक्ति भाव का ज्ञान देते हैं। साथ में यह भी बताया गया कि बहियारा गांव के समीप यह आश्रम पिछले चार सालों से चल रहा है।यह आश्रम लगभग एक बीघा एरिया में बना हुआ है। यह जमीन दान के रूप में ग्रामीण सुरेश प्रसाद के द्वारा दिया गया था।संस्था के बारे में तीनों साध्वी ने बताया कि इसकी पांच संस्थाएं चल रही हैं। उन पांच में से एक नवादा जिले में भी है। यह संस्था मांडवी बाई की देखरेख में चलायी जा रही है।

कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग

 रेप पीड़िताओं ने प्रशासन से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।साथ ही सुपरविजन में आये डीएसपी उपेंद्र कुमार यादव से उन्होंने कहा कि आश्रम में महिलाएं अकेली रहती हैं और उनके साथ दुष्कर्म की  घटना हुई है। उन्होंने डीएसपी को बताया कि कि घटना के की रात उनके साथ गोपाल,वीरेंद्र,अजय, मुन्ना चार अन्य पुरुष आश्रम में थे। इन सभी को हथियारबंद आरोपितों ने बांध कर एक रूम में बंद कर दिया था। हम तीनों महिला साध्वी के साथ किचन व बेडरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

घटना से आश्रम के लोगों में दहशत

आश्रम के सेवक विशुनदेव महतो ने बताया कि यह संस्था फतेहपुर के पास छह माइल में चल रही थी। वहां भी उन्हें परेशान किया गया और वहां की जमीन बेचकर यहां आये। शर्मनाक घटना के बाद से आश्रम के लोग काफी दहशत में है। अब प्रशासन से ही न्याय की उम्मीद है  पुलिस टीम को देख कर वहां सैकड़ों लोगों उपस्थित हो गये। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह दूसरी घटना है. इसलिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन लोगों ने बताया कि पूर्व में भी पिथौरी गांव में इस आश्रम के संस्था की दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें से एक लड़की अब तक लापता बतायी जाती है.

छानबीन करने यूपी गयी नवादा पुलिस : डीआइजी

मगध क्षेत्र के डीआइजी विनय कुमार ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने शुक्रवार को घटना स्थल का मुआयना किया। घटना से संबंधित सभी तथ्यों काे उजागर करने के लिए नवादा एसपी विकास वर्मन की मॉनीटरिंग में एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया है। टीम में एक महिला पुलिस ऑफिसर को भी रखा गया है। इस कांड से संबंधित कुछ कनेक्शन यूपी से भी जुड़े हैं।नवादा पुलिस की एक टीम को यूपी भी भेजा गया है। डीआइजी ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपित छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों के रहनेवाले हैं। उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए एसआइटी कार्रवाई कर रही है।उन्होंने बताया कि हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। लोकल कनेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आयेंगे,उसके आधार पर नवादा पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी।

 

Comments are closed.