बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News – पटना के बंटी बबली ने इश्क में फंसाकर कारोबारी को लगाया करोड़ों का चूना

429

पटना Live डेस्क।3 दिनों तक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने पटना पुलिस के सहयोग से छापा मारकर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार कर, दोनो आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर चली गई है।दरअसल पटना की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर दिल्ली के एक कारोबारी को फेसबुक के जरिये अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।                                                                                                                इस फेसबुकिया मोहब्बत में ग़ाफ़िल होना दिल्ली के करोबरोली को महंगा पड़ा और जब तक कारोबारी को इसका पता चल पाता तब तक महिला ने उससे 11 करोड़ रूपये ठग लिए थे। पूरा मामला समझ आने पर कारोबारी ने इसकी शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच में की तो शुरुआती पड़ताल में स्पष्ट हो गया कि ठगी हुई है।                                    फिर क्या था काईवाई करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पटना पुलिस के सहयोग से महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार नगर थाना के साकेतपुरी से आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

बैंक खातों की होगी जांच 

मालूम हो कि मंगलवार रात को पटना पुलिस के सहयोग से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। जिसमें दोनों आरोपी पकड़े गये। दिल्ली पुलिस की टीम ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के बाद दोनों को दिल्ली ले जाया जाएगा,जहां पर दोने से पूछताछ की जाएगी, साथ ही दोनों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

शादी की बात छुपाई और रकम वसूलती रही

पुलिस टीम के अनुसार आरोपी लड़की प्रियंका पढी लिखी है।उसने B.Sc किया है। वही पति सुमन ने B.Tech  कर रहा है। साल 2016 में दिल्ली के व्यवसायी से मोटी रकम वसूलने के बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी।प्रियंका ने अपनी शादी की बात व्यवसायी से छुपाये रखी और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे ऐंठते रही।                  फिलहाल पटना में रह रहे

दोनों ने कारोबारी को करीब दर्जन भर बैंक अकाउंट नंबर दिये थे, जिनमें व्यवसायी से पैसे जमा करवाये जाते थे। प्रियंका हर बार पैसे भेजने के लिये अलग-अलग वजह बताती। फिलहाल दोनों पटना स्थित हनुमाननगर के साकेतपुरी स्थित रघुहरी कॉम्पलेक्स के फ्लैट नंबर 404 में रह रहे थे।                                बैक खातों की जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के कारोबारी पीएन विजय से महिला ने 11 करोड़ रुपये ठग लिये। कारोबारी ने मामले की शिकायत के बाद उन बैंक खातों की भी जांच की जा रही है, जिसमें पीएन विजय ने पैसे भेजे थे, साथ ही दोनों आरोपी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

Comments are closed.