बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अच्छी खबर -(Live वीडियो)लंदन में बिहार की माटी की महक बिखेरती बिहारी प्रतिभाएं,पकवानों की खुशबू और रंगोत्सव

612

पटना Live इंटरनेशनल डेस्क। कहते है रोटी इंसान को पता नही कहा लेकर चली जाए पर संस्कृतियां और त्यौहार इंसान को वापस अपनी जड़ो तक ले आता है।।इसकी बानगी पुनः एक बार दीखि है लंदन के सीने में धड़कते बिहार के दिलो में। एक संस्था “बीसीयूके” का परम उद्देश्य है बिहारियों की एकता और हमारे पूज्य मातृभूमि बिहार को भारत के नक़्शे में ही नहीं,बल्कि पूरे अंतराष्ट्रीय जगत में एक परम स्थान का पदवी दिलाना।
हाल ही में हुए होली मिलन समारोह में इस अनोखे एवंग आनन्दमय सोच का हमें जीता जागता स्वरुप देखने का अवसर प्राप्त हुआI ऐसा महसूस हुआ जैसे बुद्धिजीवी बिहारियों के प्यार और स्नेह से लंदन ख़ुशी के प्रफुल्लित,निर्मल अमृत धारा से पवित्र हो गया हो I
इस फ्री इवेंट को सही तरीके से संपन्न करने के लिए काफी स्पोंसर्स तहे दिल से सामने आये और इस आयोजन को सफल बनाया। साथ ही हमारे सम्मानित वालंटियर्स के मदद के बिना यह फ्री इवेंट संभव नहीं हो पाता। ऐसे और भी कई इवेंट आयोजित किये जायेंगे, जिसकी जानकारी हम अपने प्यारे बिहार वासियों तक ज़रूर पहुंचाएंगे।
होली के पावन अवसर आयोजित इस कार्यक्रम में लंदन में बिहार की माटी की महक तो बिखरी ही,साथ ही यूके में बिहारी प्रतिभाएं के एक साथ रंगोत्सव में मौजूद रहना इस बात का सुबूत है कि हम कही रहे दिल तो हिंदुस्तानी ही है। पारम्पारिक  पकवानों की खुशबू और रंगोत्सव की धमक के बीच भारतीय संगीत पर थिरकते कदम आप भी देखिये लंदन में मौजूद बिहार को …होली है।

Comments are closed.