बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिन्दी राशिफल : आज का आपका दिन (15.06.2017)

285

पटना Live डेस्क । सभी राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं। इसलिए प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं। यही कारण है कि हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।

मेष राशि (अगर आपका नाम चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ अक्षर से शुरू होता है। )

व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुडे कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आज आप करेंगे। प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिकरुप से विचार करने के बाद लें। फिर भी कार्यभार के कारण शिथिलता का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ  राशि (अगर आपका नाम इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो अक्षर से शुरू होता है। )

प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिकरुप से विचार करने के बाद लें। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बनेगा। निर्णय लेने में असमंजस में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगेगा। परीक्षा का भय सताएगा, जिससे तैयारी करने पर भी याद नहीं रहेगा। यदि इस समय के दौरान परीक्षा हो तो स्वयं का ध्यान अध्ययन में लगाएं। परीक्षा के दौरान आपका मन दुविधा में अधिक रहेगा। क्या लिखें वह समझ में नहीं आएगा।  शेयर बाजार में निवेश करना जोखिमभरा साबित होगा। किसी की जमानत मत लें और न ही किसी को कोई पैसा उधार दें, अन्यथा पैसा फँसने का योग बनेगा। लोन अथवा आर्थिक लेनदेन में ध्यान रखें। संभव हो तो इस समय के दौरान आर्थिक व्यवहार नहीं करें।

मिथुन राशि (अगर आपका नाम का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा अक्षर से शुरू होता है। )

मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतानों की चिंता रहेगी। राजकीय बाधाएँ परेशान करेंगी अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहनचर्चा में न उतरें।

कर्क राशि (अगर आपका नाम ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो अक्षर से शुरू होता है। )

आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा  है अतः किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएँ। क्रोध से दूर रहिएगा। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

सिंह राशि (अगर आपका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्यजीवन में तू-तू मैं-मैं होगी एवं व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है अतः गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है।

कन्या राशि (अगर आपका नाम टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो अक्षर से शुरू होता है। )

आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

 तुला राशि (अगर आपका नाम रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे ऐसा गणेशजी को प्रतित होता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित मन का आभास होगा पर आने वाले अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं।

 वृश्चिक राशि (अगर आपका नाम तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें।

धनु राशि (अगर आपका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बाँधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी  मिलेगी।

मकर राशि (अगर आपका नाम भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्णरूप से संयम रखें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि (अगर आपका नाम गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएँ हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखेंं।

 मीन राशि (अगर आपका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची अक्षर से शुरू होता है। )

आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूँजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें, अतः कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Comments are closed.