बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग(एक्सक्लूसिव) – ऑटो पर गिरा पेड़ हादसे में 2 कई दर्दनाक मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

185

रांची ब्यूरो, झारखंड

पटना Live डेस्क। झारखंड की राजधानी से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है।रांची में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा घटित हुआ है।रांची में भारी बारिश की वजह से रातू में सड़क पर एक विशाल पेड़ सवारियों से भरे एक ऑटो पर गिर गया। ऑटो में 10 लोग सवार थे। पेड़ के गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घटना के बाद मची अफ़रा तफ़री के बीच स्थानीय लोगो की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को पेड़ से दबे ऑटो से निकाल कर रिम्स इलाज के लिए भेजा गया है। वही पेड़ गिरने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

Comments are closed.