बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking – पटना में रफ्तार का कहर,दो बाइकों की आमने सामने की भीषण टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक बेहद गंभीर हालात में निजी अस्पताल में  इलाजरत

335

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में दशहरे की धूम है। लेकिन इसी बीच रफ्तार के कहर ने तीन बेशकीमती ज़िन्दगियों को असमय ही लील लिया है। जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में 2 बाइको की आमने सामने की भीषण टक्कर में 2 युवको की ऑन स्पॉट डेथ हो गई। वही गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमे से एक की इलाज़ के दौरान मौत की खबर आ रही है। वही चौथे की हालत भी बहुत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अभियान घटना स्थल पर पहुच गए है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दोनों बाइक के बीच रुकनपुरा फ्लाईओवर पर बेहद तेज रफ्तार से आमने सामने भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परख्च्चे उड़ गए और एक बाइक चला रहे युवक और उसके साथ बैठे लड़के की ऑन स्पॉट डेथ हो गई। वही दूसरी बाइक पर सवार दोनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर तड़पने लगे। आसपास से गुजर रहे लोगो ने फौरन मदद करने की कवायद करते हुए न केवल पुलिस को सूचित किया बल्कि अस्पताल तक भिजवाने की मशक्कत की लेकिन सब व्यर्थ हो गया है। रफ्तार के कहर के आगे तीन लड़के असमय मौत की आगोश में चले गए।                     मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ पहला युवक राहुल कुमार,राम जानकी मंदिर गोलापर, दानपुर का रहने वाला था। वही,दूसरा गोलू उर्फ राहुल पिता का नाम कमला प्रसाद गोलापर,गजाधरचक थाना दानापुर का निवासी था। वही तीसरा युवक रोहन कुमार पिता हरिशंकर सिंह, जी ब्लॉक गर्दनीबाग में रहता था।
वही इस हादसे में बेहद गंभीर रूप से जख्मी चौथा युवक सात्विक पिता रोशन किशोर पता गर्दनीबाग स्टेट बैंक के पास से रोड नंबर 25 का रहने वाला है। इसका फिलहाल अभी राजा बाजार के एक निजी अस्पताल में इलाज़ चल रहा है लेकिन स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस द्वारा मक़तूल युवको की जामा तलाशी लेकर उनके घर वालो को एक्सीडेंट की सूचना देते ही तीनो युवको के परिजन चीत्कार कर उठे और आनन फानन में अस्पताल पहुचे तब जाकर उन्हें जानकारी मिली कि अब उनके बेटे इस दुनिया मे नही रहे। सच्चाई पता चलते ही कोहराम मच गया और अपने बेटों को गवाने वाले परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed.