बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG NEWS (Live वीडियो) ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी का चरम दंपति को बीच चौराहे पीटा, एसपी ट्रैफिक ने भी की अभद्रता,गुस्साई भीड़ ने लगाए पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

316

पटना Live डेस्क।बिहार पुलिस के मुखिया यानी DGP साहब समेत तमाम आला अधिकारियों के दावों और पीपल्स फ्रेंडली पुलिसिंग की वकालत के बाद भी सूबे की पुलिस सुधारने का नाम नही ले रही है। या यूं कहें कि हम नही सुधरेंगे की कसम खा चुकी है। खाकी का पीपुल्स फ्रेंडली चेहरा एक बार फिर शुक्रवार को राजधानी  के हड़ताली मोड़ क्रॉसिंग पर बेनकाब हो गया है। महज एक छोटी सी गलती पर एक युवा दंपति को सरेआम बीच चौराहे  ट्रैफिक सिपाही और वहा मौजूद पुलिसवालों ने मिलकर उनदोनों की जमकर पिटाई कर दी। बर्बरता की इंतहा पाकर करते  हुए लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गयी।
पुलिस की इस बर्बरता के चश्मदीदों ने बताया कि दरअसल दंपति बाइक से जा रहे थे, हड़ताली मोड़ चौराहे पर जेबरा क्रॉसिंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ने प्रियंका के पति का कॉलर पकड़ लिया और उसे घसीटकर चेकपोस्ट पर ले आया।प्रियंका और उसके पति ने पुलिस की इस हरकत का विरोध किया तो बात बढ़ गयी। इधर,घटनास्थल पर पुलिस की बर्बरता से गुस्साये लोगों की भीड़ जुट गयी और भीड़ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। अभी ये विवाद जारी था तभी ट्रैफिक एसपी भी पहुच गये।                        SPट्रैफिक ने भी किया युवक से किया दुर्व्यवहार    हड़ताली मोड़ चेकपोस्ट पर ट्रैफिक एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा भी आये और आव-न-ताव देखा प्रियंका के पति को हाथ पकड़ कर जबरिया खींचकर चेकपोस्ट से नीचे उतारा। हद तो ये की एसपी साहब उसका बांह मरोड़कर उसे अपनी गाड़ी में बैठाया। एसपी को देखते ही सारे पुलिसवाले इतने उतावले और बेकाबू हो गये जैसे अब कुछ भी कर गुजरेंगे।
हद तो ये की एसपी ट्रैफिकको देखते ही चेकपोस्ट पर खड़े पुलिसवाले बोलने लगे कि प्रियंका के पति ने हमलोगों को गाली दी है। इस पर एसपी को गुस्सा आ गया और वो आपा खो बैठे। उन्होंने दूसरे पक्ष की बात सुने बिना प्रियंका के पति को मारते हुए गाड़ी में बैठा लिया और कहीं लेकर चले गये।                               
इधर, प्रियंका इस पूरी घटना को देखकर हतप्रभ थी। वो रोने लगी और बिहार के सिस्टम को कोसने लगी। रोते-रोते वो बेहोश हो गयी। इसी बीच उसके परिजन भी आ गये। पुलिसवालों ने सभी को एसके पुरी थाना में डिटेन कर रखा है।

Comments are closed.