बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर निगाह रखने और डेटा बचाने में मदद करेगा गूगल का नया ऐप Datally

193

पटना Live टेक डेस्क। दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी सेवा प्रदत्त संस्थानों में शुमार कंपनी गूगल ने स्मार्ट फ़ोन यूजर्स के मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर निगाह रखने और डेटा बचाने में मदद करने ख़ातिर एक नया एेप डेटैली पेश किया है। इस नए ऐप के जरिये मोबाइल इस्तेमाल करने वाले न केवल डेटा के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकेंगे बल्कि डेटा बचाने में भी इस ऐप का का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस बाबत गूगल कंपनी के आधिकारिक ब्लाॅग पर जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार
डेटैली के जरिये मोबाइल उपयोक्ता अपने मोबाइल डेटा इस्तेमाल पर सटीक निगरानी रख सकते हैं। साथ ही यह एेप डेटा बचाने के लिए सुझाव देगा तथा आस-पास में सार्वजनिक वाईफाई की उपलब्धता की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।                   इसके अनुसार यह यह एेप एंड्राॅयड 5.0 और इससे ऊपर के वर्जन में ही चलेगा।इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल में उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) सीजर सेनगुप्ता ने इस ब्लाॅग में कहा है दुनिया में कई लोगों के लिए मोबाइल डेटा महंगा साबित होता है।सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोगों को पता नहीं होता कि डेटा खर्च कहां हो रहा है इसलिए गूगल ने यह एेप तैयार किया है।

उन्होंने लिखा है कि यह एेप मुख्यतः तीन बिंदुओं पर केंद्रित है। इसमें उपभोक्ता को उनके मोबाइक डेटा की बेहद सटीक की जानकारी देना,डेटा खर्च पर नियंत्रण तथा डेटा बचत शामिल है।

 

Comments are closed.