बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होगा जल्द, प्लेयर्स की लिस्ट कर दी गयी जारी

306

पटना Live डेस्क। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति के संयोजक सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि सीनियर और जूनियर महिला खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट खेलने के लिए किया गया है। 20 अगस्त से पटना स्थित सीएबी ग्राउंड में इन् सारे महिला क्रिकटरों का कैंप शुरू किया जाएगा। बता दें कि बिहार के अलग अलग शहर से तक़रीबन 22 सीनियर प्लेयर्स और 22 जूनियर प्लेयर्स का नाम सूचि में निकाला गया है।

 

 

बिहार सरकार ने क्रिकेट के क्षेत्र में भी महिलाओं को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी ले ली है और सख्त हो गए हैं। तभी आज बिहार में लड़कियों को बढ़ चढ़ कर खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। आये दिन बिहार के कई खेल क्लब और ग्राउंड में खो -खो, फुटबॉल, बॉस्केट-बॉल, क्रिकेट आदि खेल की प्रतियोगिता का आयोजन होता रहता है।

क्रिकेट प्लेयर्स के नाम जानें यहाँ :
ये हैं जूनियर महिला क्रिकेट खिलाड़ी :
प्रियंका कुमारी, मानसी कश्यप, अपराजिता कुमारी, अनामिका कुमारी, शिवांगी कुमारी, विशालाक्षी कुमारी, प्रशंसा सिंह, निधि, अंकिता सिंह, उषा कुमारी पांडेय, ममता कमारी पटेल ,तेजस्वी, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी, निशि कुमारी, रचना कुमारी, अपूर्वा कुमार, उर्वशी, सना कुमारी, निवेदिता भरतिया।

ये हैं सीनियर महिला क्रिकेट खिलाड़ी :
गंगोत्री कुमारी, सरिता कुमारी, श्वेता कुमारी, अंकिता कुमारी, रूपा कुमारी, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी, सुप्रिया सिंह, अनामिका राज, पूजा कुमारी, पूर्णिमा वर्मा, संजना राज , भाग्य श्री, इति वर्मा, रूपा श्री, अंजलि पांडेय, नीलम कुमारी, पूजा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, अमीषा कुमार अंशु, शिखा कुमारी, रचना कुमारी।

Comments are closed.