बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News(वीडियो) खौफ़नाक !राजधानी में अपनी आबरू बचाने खातिर छत से कूदी युवती, आरोपी गिरफ्तार

259

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में मकान मालिक के बेटे से अपनी अस्मत की रक्षा करने खातिर एक लड़की ने छत से छलांग लगा दिया और अब वो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वही,पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बुद्धा कॉलोनी अंतर्गत बुद्धा कॉलोनी में अकेले रेंट पर रहने वाली युवती के साथ मकान मालिक के बेटे दुष्कर्म का कुत्सित प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार पहले तो युवती मकान मालिक का बेटा होने की वजह से युवक को अपने कमरे में प्रवेश करने दिया लेकिन उसकी जब लड़के की नीयत को उसने भाप लिया तो वो सतर्क हो गई और फिर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन जब शोर मचाने पर युवक ने उसे दबोचने की कोशिश की तो लड़की ने फुर्ती से चाकू उठाकर उसपर वार कर दिया तो वो युवक हिंसक होने लगा तो युवती ने अपनी आबरू बचाने खातिर छत से छलांग लगा दी।                          
हालांकि पुलिस की मदद से लड़की को बचा लिया गया। फिलहाल लड़की का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही लड़की के बयान पर मकान मालिक के आरोपी बेटे राजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.