बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG Breaking – PUSU चुनाव फाइनल रिज़ल्ट अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष जदयू ने कब्जाया तो 3 पदों उपाध्यक्ष, महासचिव संयुक्त सचिव पर एबीवीपी ने लहराया जीत का परचम

306

पटना Live डेस्क। पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के सभी 5 पदों के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। घोषित रिजल्ट में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर छात्र जदयू ने कब्जा जमाया है। वही अन्य तीन पदों उपाध्यक्ष,महासचिव और संयुक्त सचिव को एबीबीपी ने जीत लिया हैै।

PUSU केे चुनाव में अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के प्रत्याशी मोहित प्रकाश 1290 मतों से विजयी घोषित हुए। उन्होंने ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिनव कुमार को 1290 मतों से परास्त किया। वही उपाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अंजना सिंह विजयी घोषित हुई।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी छात्र जेडीयू के आशीष पुष्कर को 148 वोटों से परास्त किया है।                   वही,महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मणिकांत मणि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंसिका कुमारी को 323 मतों से परास्त किया। संयुक्त सचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राजा रवि विजयी घोषित हुए।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी छात्र जेडीयू के ओसामा खुर्शीद को 526 मतों से परास्त किया। इधर, कोषाध्यक्ष पद पर छात्र जेडीयू के कुमार सत्यम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्यम प्रकाश को बेहद मामूली अंतर से हराया है।                                  

Comments are closed.