बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – करोड़ों का मुनाफ़ा देने वाला यार्ड दलदल में तब्दील, व्यापारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से शुरू

215

आनंद पाठक, वरीय संपादक
पटना Live डेस्क। रेलवे को करोड़ों का मुनाफ़ा देने वाला फतुहा रेलवे यार्ड का लिंक पथ दलदल में तब्दील हो चुका है। कई बार विभाग को कहने के बाद भी जब रेलवे ने व्यापारियों की सुध नहीं ली तो थक कर आज से अनिश्चित हड़ताल शुरू कर दी गई।अब देखना दिलचस्प होगा कि जीत किसकी होती है। व्यापारियों की मानें तो यार्ड महीनों से गढ्ढे और कीचड़ में तब्दील हैं जिसके कारण प्रतिदिन लोडेड ट्रक और अन्य वाहन पलट रहे हैं।


इस कारण वाहन मालिक और व्यापारी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दलदल के कारण मालगाड़िया समय पर अनलोड नहीं होती हैं जिसका हर्जाना व्यापारियों को भरना को पड़ता है।

कई बार व्यापारियों ने यार्ड की पक्कीकरण के लिए वरिय अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा। थकहार कर लोगों ने आन्दोलन का निर्णय लिया और आज से अनिश्चित हड़ताल पर चले गए।

स्टेशन प्रबंधक वीपी सिंह ने बताया कि बरसात के बाद लिंक पथ के पक्कीकरण कराने का आश्वासन वरीय अधिकारियों द्वारा दिया गया है।

Comments are closed.