बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बडी खबर-राजधानी पटना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग,लाखों की संपत्ति स्वाहा

300

आनंद पाठक, वरीय संपादक, पटना Live

पटना Live डेस्क। फतुहा थाना क्षेत्र के पुरानी एनएच- 30  के सैदपुर मोड़ के पास प्लास्टिक की बोरी बनाने  की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग जाने से फैक्ट्री में रखे मेटेरियल और मशीन मिलाकर लगभग पचास लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंचीं जिसे काबू करने में करीब पांच घण्टे लग गए।आग लगने कारण शॉर्ट सर्किट बताया जारहा है।                                                              फैक्ट्री मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री में आटा और चावल की पैकिंग के लिए ऑर्डर लेकर बोरा तैयार किया जाता है।यह फैक्ट्री चार कट्ठे में फैला हुआ है। काफी और ऑर्डर होने के कारण दो दिन पूर्व ही लाखों का कच्चा माल मंगाया गया था। रात्रि करीब 10 बजे लगी आग पर सुबह 5 बजे काबू पाया गया।

 

Comments are closed.