बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग (Exclusive Video) पटना में दहेज लोभियों का तांडव महिला को जिंदा जलाया फिर शव फेंक हुए फरार

211

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में बीती रात दहेज खातिर दानव बने इंसानों ने कहर बरपा दिया। मिली जानकारी के अनुसार फतुहा थाना  अन्तर्गत मूराजपूर मे बीती रात में तक़रीबन 11-12 बजे आसपास एक महिला को उसके ही ससुराल वालो ने जिंदा जला कर मार दिया और अधजले शरीर को कपडे में लपेटकर जानवरो के बाड़े के समीप फेंक दिया और घर के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए है।

मिली जानकारी के साथ मुराजपुर में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने  बाइक के लिए जला कर हत्या कर दी। ऐसा आरोप लगाते हुए बाढ़ के दलमस्ती चक निवासी मृतका के पिता कैलाश यादव ने रविवार को फतुहा थाने में 5 को नामजद करते हुए ससुराली परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।चचेरे भाई रजनीश के अनुसार मृतका कंचन की शादी फतुहा के मुराजपुर निवासी जनक राय के पुत्र विश्वनाथ यादव के साथ पांच वर्ष पूर्व की थी।शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर प्रताड़ित करते थे। अंततः ससुराल वालों ने शनिवार की रात कंचन को जलाकर मार डाला और लाश छोड़कर सभी भाग गए। फिर मेरी सूचना पर फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments are closed.