बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive(वीडियो) बीते 24 अप्रैल से पटना से गायब नाबालिक लड़की को पुलिस ने हरनौत से किया बरामद पर इस कहानी मे कई छेद है, पढ़े

231

ब्रिज भूषण कुमार, संवाददाता

पटना Live डेस्क। पटना सिटी बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर निवासी टेम्पू चालक श्रवण की गायब 16 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी को पुलिस ने हरनौत से बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक बीते 24 अप्रैल को टेम्पू चालक की बेटी नेहा और उन्ही के यहाँ किराये पर रहने वाली यूपी की सलोनी कुमारी पड़ोसी विनय के झांसे में आकर घर से भाग गई। जिसकी सुचना परिजनों ने स्थानीय बाईपास थाना को दी, पर एक महीने बीत जाने के बाद भी नाबालिक लड़की को खोजने में पुलिस नाकाम रही।
पीड़ित लड़की की माने तो आरोपी लड़का विनय कुमार ने 5 दिन नाबालिक लड़की को रखने के बाद उसको वापस हरनौत पीड़ित लड़की के ममेरी बहन प्रियंका के यहाँ भेज दिया और फ़ोन कर के जान से मारने की धमकी दिया की अपने घर वालो को कुछ नही बताना। फिलहाल पीड़ित लड़की के परिजनों को किसी प्रकार सुचना मिली तो वो इसकी खबर बाईपास थाना को दी मौके पर पहुची पुलिस ने लड़की को बरामद कर थाने ले आई। जहा पर पीड़ित लड़की से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। फिलहाल अभी भी पीड़ित लड़की की सहेली और आरोपी लड़का पुलिस के पकड़ से बाहर है।
सूत्रों से पता चला की आरोपी विनय कुमार ने पीड़ित नाबालिक लड़की को अपने प्रेमजाल में फसा कर घर से ले भागा और पीड़ित लड़की का शोषण कर सेक्स रैकेट में ढकेल दिया था वहां से पीड़ित लड़की भागने में सफल हुई और हरनौत में अपने ममेरी बहन प्रियंका के यहाँ आ गई। बाईपास थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद ने इस मामले को मीडिया से छुपाने की बहुत कोशिश की और मामले को रफा दफा करना चाहा।ये दावा हम युही नही कर रहे। आप लड़की और उसकी माँ के बयान से अंदाजा लगा सकते है  हालात कैसे है..

Comments are closed.