बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (वीडियो) मुजफ्फरपुर में युवती ने सीओ को ऑफिस में चप्पलों से की जमकर धुनाई

184

रंजन पांडेय, ब्यूरो प्रमुख,मुजफ्फरपुर

पटना Live डेस्क। बिहार में सरकारी नुमाइंदों के ऊपर महिलाओं से बदसलूकी और यौनशोषण के आरोप विगत दिनों से लगातार सुर्खियों में है। इसी कड़ी में ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के सर्किल ऑफिस निशिकांत का उजागर हुआ है। एक युवती ने सीओ साहब पर यौनशोषण के गंभीर आरोप लगाए है। खुलासा तब हुआ जब गायघाट सीईओ के ऑफिस मे उस समय असमंजस का माहौल बन गया जब एक महिला ने सीओ पर पहले तो चीखते चिल्लाते हुए कई आरोप लगाए। युवती बेहद गुस्से में थी साथ ही उसके साथ एक बुजुर्ग महिला भी मौजूद थी। ग़ुस्से में आई युवती ने अचानक सीईओ का गिरेबान पकड़ लिया और फिर अपने पैर से चप्पल निकालकर ताबड़तोड़ सीओ पर उनके ही ऑफिस में चप्पलों की बरसात कर दी। अचानक हुए इस पिटाई प्रकरण से वहाँ अपस्थित सभी लोग सकते में आगए। फिर किसी तरह युवती के चंगुल से निशिकांत को बचाया। वही गुस्से की अधिकता में युवती सीओ को बख्शने को तैयार नही थी।                                                                                            मिली जानकारी के अनुसार दरअसल अपने जमीन के दाखिल खारिज करने के लिए आई युवती से गायघाट सीओ निशिकांत से लगातार कई बार मिलने आई थी। पर लागतार टालमटोल के बाद सीओ साहब ने युवती का काम करने खातिर उसके सामने  कुछ आपत्ति जनक प्रस्ताव रखे थे। जब युवती नही मानी तो वो पीड़िता को लगातार फ़ोन कर न केवल परेशान करने लगे बल्कि लगातार उसे अपने पास बुलाने खातिर दबाव भी बना रहे थे। सीओ साहब के द्वारा लगातार फोन पर परेशान करने और प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार को महिला प्रखंड परिसर में पहुची और फिर सीओ की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि युवती ने मिडिया के सामने कुछ नहीं बोला, वह सिर्फ सीओ की धुनाई करती रही और निशिकांत पर चीखती चिल्लाती रही। लेकिन मामले की गंभीरता और मिली जानकारी के अनुसार यह मामला यौनशोषण से जुड़ा है। वही इस मामले पर न तो लड़की ना ही अपने ही कार्यालय में धुनाई के शिकार सीओ साहब कुछ बोलने को तैयार है। मामले का सच तो अब जाँचोपरांत ही खुलेगा की आखिर युवती ने सीओ को उसी के कार्यालय में सरेआम सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में आखिर क्यों पिटा ?

Comments are closed.