बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

जहीर-सागरिका की सगाई में कौन बना आकर्षण का केंद्र ?

208

पटना Live डेस्क। टीम इंडिया के एक और “मोस्ट एलिजिबल बैचलर” जहिर खान की सगाई 23 मई, 2017 को ‘चक दे गर्ल’ सागरिका घाटगे के संग मुंबई में हुई। उन दोनों की सगाई के लिए शानदार पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमे दोनों के करीबियों को देखा गया। सगाई में जहाँ एक तरफ जहीर हलके ब्राउन रंग की सूट में दिखे, वहीं सागरिका हरे रंग के गाउन में दिखीं। दोनों का ही लुक बड़ा हटके और ग्लैमरस था।

सागरिका और जहीर खान की मुलाकात पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी ने कराई थी। इन् दोनों की लव अफेयर्स के चर्चे काफी समय से सुर्खियों में थी। बता दें कि इन दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की जानकारी टवीटर के जरिये पहले ही दी थी। जहीर ने अपने अकाउंट पर सागरिका के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था की “कभी भी अपनी पत्नी की पसंद पर मत हसो,तुम भी उनकी पसंद में से एक हो।”

पार्टी में युवराज सिंह अपनी पत्नी हेज़ल कीच के साथ, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी डॉ अंजलि के साथ, रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ और विराट कोहली नज़र आये। साथ ही मंदिरा बेदी, अरसद वारसी अपनी पत्नी मारिया के साथ, बॉबी देओल, प्राची देसाई, अनुष्का शर्मा, रवीना टंडन अपने पति अनिल ठडानी के साथ और अन्य कई बॉलीवुड सितारे ने भी शिरकत की।

सगाई में सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन जहीर-सागरिका के बाद अगर कोई था तो वो थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। युवराज की शादी के बाद यहाँ भी दोनों ने पार्टी में साथ साथ ही शिरकत की। दोनों को ज्यादातर एक दूसरे के हाथ को पकड़े देखा गया। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। विराट वाइट शर्ट-ब्लैक पैंट में नज़र आये और अनुष्का ब्लैक कलर की वन पीस में। फैंस ने इन दोनों की फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया। सभी को तो अब उस लम्हे का इंतज़ार है जब अनुष्का-विराट अपनी सगाई की घोषणा करेंगे।

Comments are closed.