बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive — मोदी कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री या स्वास्थ्य राज्य मंत्री पद की मिलेगी बक्सर सांसद अश्वनी चौबे को जिम्मेदारी

232

पटना Live डेस्क। मोदी सरकार का तीसरा विस्तार  रविवार को प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार होना है। कई चेहरे जहा मंत्रिमंण्डल से बाहर हो चुके है। वही नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। बात अगर बिहार की करे तो भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे मोदी की टीम का हिस्सा बनने वाले है। वही मंत्रिपद की शपथ लेंने के बाद बक्सर सांसद को रेल राज्य मंत्री या स्वास्थ्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिलेगी।

                                 भाजपा के इस बेहद समर्पित और वरिष्ठ नेता को बक्सर स सांसद और 5 बार भागलपुर से विधायक को मोदी सरकार द्वारा मंत्रिपद से नवाजे जाने को लेकर समर्थकों के बीच उत्साह है। वही भाजपा अध्यक्ष द्वारा सूचित किये जाने के बाद अश्वनी कुमार चौबे रविवार होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने ख़ातिर सपरिवार दोपहर में फ्लाइट से पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है।

Comments are closed.