बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग(Exclusive Video)- दूल्हे को वरमाला स्टेज पर मारी गोली,मौत

318

पटना Live डेस्क। सब खुश थे,दूल्हे के लिबास में सज़ा धजा युवक मंद मंद मुस्कुरा रहा था। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुच गई थी। डीजे पर “आये हम बाराती बारात लेकर” की धुन पर दूल्हे के बारात में आये संगी साथी और परिजन नाच रहे थे। चारो तरफ हर्षो उल्लास भरा माहौल था।सभी के चेहरों पर चमक थी, खुशिया छलक रही थी। बारात का वधु पक्ष ने अपने दरवाजे पर पूरे रीति रिवाज से जमकर खातिर की। पंडित जी ने मंत्रों के उच्चारण के बीच दूल्हे के द्वारपूजन को संपन्न कराया फिर वरमाला की प्रक्रिया शुरू हुई।दूल्हा बने सुधीर अपनी भावी जीवंसगनी के गले मे माला डाली तो दुल्हन ने भी दूल्हे के गले मे माला डालकर वरमाला की रस्म अदा की। वरमाला की रस्म निभाकर दूल्हा बना सुधीर साथियों संग स्टेज पर खड़ा था।                                                                  तभी खुशियों को किसी की नज़र लग गई और दूल्हा धड़ाम से ज़मीन पर गिरकर तड़पने लगा कारण किसी ने दूल्हे को गोली मार दी।शादी का माहौल मातमी सन्नाटे में तब्दील हो गया।बारात में मौजूद लोगों ने आनन फानन में दूल्हे को उठाया और आरा सदरअस्पताल पहुचाया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर से कोहराम मच गया। कुछ घंटे पहले जिस गाड़ी पर सुधीर दूल्हा बनकर आया था, उसी सजीधजी गाड़ी पर उसकी लाश रखी थी।वक्त और माहौल अपनी अपनी बेबसी पर जार जरा रो रहा था।

यह घटना आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिलापुर गाँव की है।जहां उत्तर दाहा गाँव से बारात लेकर दूल्हा सुधीर अपने परिजनों और बारातियों के साथ पीलापुर बारात लेकर पहुंचा था।मगर उसे क्या पता था कि वो नाचते गाते बारात लेकर नही अपनी मौत की ओर बढ़ रहा है।सब खुश थे लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि अगले ही पल उनपर कहर बरपा होने वाला है। जयमाल के बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर ही खड़ा था, तभी स्टेज के पास खड़े किसी शख्स ने हथियार निकाल कर दुल्हे सुधीर कुमार को गोली मार दी। गोली सुधीर कुमार की छाती में लगी और वो स्टेज पर ही गिर पड़ा। सभी भौंचक्क रह गए। कोहराम मच गया। शादी का माहौल मातमी सन्नाटे में तब्दील हो गया। वो मर चुका था पर फिर भी स्थानीय लोग व परिजन चमत्कार की आस में दूल्हे को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुचे।                                                           इस त्रसाद घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुच मामले की तफ़्तीश में जुट गई है। दूल्हे के शव अस्पताल में पड़ा है वही दुल्हन के हाथों की मेंहदी अपनी बेनूरी पर रो रही है तो चमकते रंगबिरंगे बल्ब नीम अंधेरे में गुम हो चुके है। पूरा गाँव मातमी सन्नाटे में डूबा है।

Comments are closed.