बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बडी ख़बर (Exclusive) आरा में कुख्यात नईम मिस्त्री रंगदारी ख़ातिर यू जारी कर रहा है फरमान – “श्रीकृष्णा सिंह से भी ज्यादा गोली मारने की देता है धमकी”, भोजपुर का दावा गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

316

पटना Live डेस्क।भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र के पड़ाव के समीप दिनदहाड़े गोली मार व्यवसायी व पूर्व जमींदार कृष्ण कुमार सिंह की हत्याकांड में वांछित कुख्यात गैंगेस्टर और कांड का मुख्य शूटर नईम मिस्री आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताते चले कि आरा के बेहद नामवर और प्रतिष्ठित व्यवसायी श्रीकृष्णा सिंह की दिनदहाडे आरा के अतिव्यस्ततम ईलाका सब्जी गोला रोड में 2 जुलाई को हथियार बन्द अपराधियों ने 23 गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया था। घटना तब घटित हुई थी जब श्री कृष्णा सिंह घर से अपने सब्जी गोला के स्थित गद्दी के लिए निकले थे, तभी अचानक 7 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी जिसमें मुख्य शूटर नईम मिस्री था ने गोलियों से भून दिया था।

हद तो ये देखिये की इस कुख्यात के बाबत सिंह परिवार द्वारा न केवल हत्या से पहले और 2 जुलाई के बाद भी लगातार पीएम सीएम और गृह मंत्री से लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों को बजाप्ता नाम का उल्लेख करते हुए पत्र लिखा गया है। साथ ही भाई की निर्मम हत्या के बाद छोटे भाई दिलीप सिंह खुद पर और परिजनों पर मंडराते खतरे के बाबत भी अवगत कराया जा रहा है। लेकिन भोजपुर पुलिस के दावो के उलट वो लागतार अपने ठिकाने से रंगदारी वसूल रहा है।

इस काण्ड में अभी तक हम के पूर्व प्रवक्ता दानिश रिजवान,चांद मियां सहित कुल पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि चार शूटर जिसमें नईम मिस्री भी शामिल है के अलावे कुल पांच अब भी फरार चल रहे है।भोजपुर पुलिस इन दुरदान्तों की गिरफ्तारी में क्यों सफल नही हो रही है? यह प्रश्न आम लोगो की जुबान पर है।

हालांकि पुख्ता खबर यह है कि नईम मिस्री ने कृष्णा सिंह के हत्या के कुछ दिनों बाद से ही आरा के व्यवसायी वर्ग से मोटी रकम बातौर रंगदारी देने का फरमान जारी कर दिया था। साथ ही एक बाद एक शहर के व्यपारियों से फोन कर मोटी रकम बातौर रंगदारी वसूली किया जा रहा है। यह सिलसिला लगातार जारी है पर भोजपुर पुलिस मूकदर्शक बन कर महज़ तमाशबीन की तरह देख रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नईम पूर्व में एक कपड़ा व्यवसायी से 2 लाख की उगाही कर चुका है। वही दूसरे व्यवसायी को भी निशाने पर लेकर रंगदारी ख़ातिर फ़ोन कर चुका है। हद तो ये की धमकाने ख़ातिर “श्रीकृष्णा सिंह से भी ज्यादा गोली मारने की धमकी” देता है और फिर अपने गुर्गों के माध्यम से फिरौती की वसूली करता है। लागतार इस बाबत पुलिस को सूचना मिल रही है। अपनी हरकतों और रंगदारी की मांग से शहर के व्यापारियों के साथ ही भोजपुर पुलिस के नाको दम किए हुए है।


विदित हो कि कुख्यात नईम उर्फ राजू मिस्त्र वर्ष 2013 में अपने चाचा मो. मुमताज की हत्या के प्रयास के बाद से शहर छोड़ फरार हो गया था। फिर पुनः एक बार आर कोर्ट में हुए चर्चित बम ब्लास्ट कांड का मुख्य आरोपी लंबु शर्मा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कुख्यात चांद मियां तथा मो. नईम का भी नाम लिया था। वही मो. नईम एक भाजपा नेता की हत्या की सुपारी लेने के मामले में मुंबई जेल में बंद था। भोजपुर पुलिस मुंबई कोर्ट से अनुमति लेकर उसे प्रोडक्शन वारंट पर आरा लाई थी। वही फिर बेल पर जेल से बाहर निकलने पर शहर के सफेदपोशों के संग जमीन के धंधे में हाथ आजमाने वाले नईम 2 जुलाई को हुए कृष्णा सिंह हत्या कांड में पुनः एक बार सुर्खियों में आ गया।

नईम द्वारा शहर के व्यवसाइयों से रंगदारी कहे या लेवी या गुंडा टैक्स वसूली के मामले और गिरफ्तारी के मुद्दे पर भोजपुर एसपी अवकाश कुमार से पूछा गया तो स्पष्ट कहा कि रंगदारी की मांग कि शिकायत आई है।सभी बिंदुओं का ख्याल रखते हुए जांच चल रही है और जल्द ही सभी आपरधी हवालात में होंगे। दोषी कोई भी हो बख्शा नही जाएगा, जिले के व्यापारियों को घबराने की जरूरत नही है भोजपुर पुलिस उनके साथ है। पुलिस के दावो के इतर नईम लगातार शहर के व्यपारियों से रंगदारी की मांग कर रहा है। लेकिन पुलिस को उसके लोकेशन का पता तक नही चल पा रहा है।

 

Comments are closed.